Pakistan vs New Zealand: विलियम ओ’रूर्के (William Orourke) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (14 फरवरी) को करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। बता दें कि इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम ने एक भी मैच नहीं हारा।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 54 रन के कुल स्कोर तक फखर जमान (10), बाबर आजम (29) औऱ सऊद शकील (8) पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान औऱ सलमान आगा ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 88 रन जोड़े। रिजवान ने 76 गेंदों में 46 रन औऱ सलमान आगा ने 65 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इसके अलावा तैय्यब ताहिरस ने 33 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया, जिसकी बदौलत पाकिस्तान 49.3 ओवर में 242 रन बनाए। 

Advertisement

न्यूजीलैंड विलियम ओ’रूर्के ने 4 विकेट, मिचेल सैंटनर औऱ माइकल ब्रैसवेल ने 2 विकेट, जैकब डफी, नाथन स्मिथ ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 45.2 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। कीवी टीम के लिए 58 गेंदों में 57 रन और 64 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 74 गेंदों में 48 रन और केन विलियमसन ने 49 गेंदों में 34 रन बनाए। 

पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने 2 विकेट, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सलमान आगा ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

ओ’रूर्के को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 3 पारी में 219 रन बनाने और गेंदबाजी में 1 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार