New Zealand vs Pakistan: डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) औऱ ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) के धमाकेदार अर्धशतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (19 जनवरी) को क्राइस्टचर्च में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैच की सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान के 158 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने 18.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। 

 
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही और 20 रन के कुल स्कोर तक फिन एलन, टिम सेफर्ट और विल यंग आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मिचेल और फिलिप्स ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 139 रनों की विजयी साझेदारी की।

Advertisement

मिचेल ने 44 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं फिलिप्स ने 52 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के जड़े।

पाकिस्तान के लिए तीनों विकेट कप्तान शाहीद अफरीदी ने हासिल किए। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मोहम्मद रिजवान की अर्धशतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। रिजवान ने 63 गेंदों में 6 चौकों और 2 छ्क्कों की मदद से नाबाद 90 रन की पारी खेली। वहीं सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मोहम्मद नवाज ने 9 गेंदों में नाबाद 21 रन और बाबर आजम ने 11 गेंदों में 19 रन बनाए। 

न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हैनरी ने 2-2 विकेट, वहीं एडम मिल्ने ने 1 विकेट लिया। 

Advertisement

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।

पाकिस्तान: सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, जमान खान।

Advertisement

Also Read: Live Score


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार