PAK vs NZ 1st ODI: शनिवार, 08 फरवरी को न्यूजीलैंड ने ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 78 रनों से हराकर फाइनल के  लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। कीवी टीम के लिए इस मैच में जीत के हीरो ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स रहे जिन्होंने पहले तो नाबाद शतक लगाया और बाद में गेंद से फखर ज़मान का बड़ा विकेट भी लिया। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Advertisement

कीवी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। एक समय कीवी टीम 135 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी और ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम कीवी टीम को 250 के पहले ही समेट देगी लेकिन तभी ग्लेन फिलिप्स का तूफान देखने को मिला और उन्होंने 72 गेंदों में शतक ठोक दिया।

Advertisement

फिलिप्स ने पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों की कुटाई की लेकिन उन्होंने शाहीन अफरीदी को तो जमकर रिमांड पर लिया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए और कीवी टीम को निर्धारित 50 ओवरों में 330 के स्कोर तक पहुंचा दिया। फिलिप्स के अलावा डेरिल मिचेल ने 81 और केन विलियमसन ने 58 रनों की पारी खेली। वहीं, पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट शाहीन अफरीदी ने लिए लेकिन उन्होंने अपने 10 ओवरों में 88 रन लुटा दिए।

जवाब में पाकिस्तान को 331 रनों का पीछा करते हुए फखर ज़मान ने तूफानी शुरुआत दिलाई लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने उनका साथ नहीं निभाया। फखर ज़मान ने आउट होने से पहले 69 गेंदों में 84 रनों की आतिशी पारी खेली लेकिन बाबर आज़म (10) और मोहम्मद रिजवान (3) जैसे सीनियर बल्लेबाजों ने निराश किया। इसके बाद निचले क्रम में सलमान अली आघा ने 40 रन बनाकर मैच को करीब ले जाने की कोशिश की लेकिन तब तक पाकिस्तान मैच में बहुत पिछड़ चुका था और अंत में पाकिस्तानी टीम 252 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और ये मैच 78 रन से हार गई। कीवी टीम के लिए गेंद से मैट हेनरी और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट लिए।

इस हार के बाद पाकिस्तान का अगला मुकाबला अब साउथ अफ्रीका से है लेकिन उससे पहले कीवी टीम को साउथ अफ्रीकी टीम से खेलना है ऐसे में पाकिस्तान को दुआ करनी होगी की न्यूज़ीलैंड अफ्रीकी टीम को हरा दे ताकि फिर पाकिस्तान के पास अफ्रीका को मात देकर ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचने का मौका हो। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार