पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन जारी है। टी-20 सीरीज हारने के बाद पाकिस्तानी टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम ने दूसरे वनडे में भी पाकिस्तान को 84 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही।

Advertisement

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने मोहम्मद रिजवान के इस फैसले को गलत साबित करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 292 रन बना दिए। कीवी टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ मिचेल हे ने सबसे ज्यादा 99 रन बनाए। हालांकि, वो अनलक्की रहे और अंत में 99 के स्कोर पर नाबाद रहे।

Advertisement

मिचेल हे के अलावा मोहम्मद अब्बास (41) और निक केली ने 31 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और सूफियान मुकीम ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए। इसके बाद 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को एक अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन इस मैच में भी वो शुरुआत उन्हें नहीं मिली।

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म और मोहम्मद रिजवान समेत पहले पांच बल्लेबाज़ तो सिर्फ 32 के स्कोर पर ही आउट हो गए। पहले पांच बल्लेबाजों में से कोई भी दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया। वो तो भला हो ऑलराउंडर फहीम अशरफ का जिन्होंने अर्द्धशतक लगाकर एक छोर संभाले रखा वरना पाकिस्तानी टीम के लिए 100 का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल हो जाता। अंत में पाकिस्तानी टीम 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और ये मैच 84 रनों से हार गई। पांच मैचों की टी-20 सीरीज हारने के बाद पाकिस्तानी टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज भी गंवा चुकी है जबकि अभी भी एक मैच खेला जाना बाकी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार