NZ vs SA 1st Test: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (NZ vs SA) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बे ओवल में खेला गया था जिसे बुधवार (7 फरवरी) को न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को 281 रनों के बड़े हराकर अपने नाम कर लिया। दो मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है।

Advertisement

रचिन रविंद्र और केन विलियमसन चमके

Advertisement

इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र और केन विलियमसन ने रनों का अंबार लगा दिया। पहली इनिंग में रचिन ने 366 गेंदों पर 26 चौके और 3 छक्के ठोककर दोहरा शतक बनाते हुए 240 रन ठोके। वहीं केन विलियमसन ने तो दोनों ही इनिंग में शतक ठोक डाले। विलियमसन के बैट से पहली इनिंग में 118 और दूसरी इनिंग में 109 रनों की पारी निकली।

कप्तान नील ब्रांड की मेहनत पर फिरा पानी

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका में  SA20 लीग खेली जा रही है जिस वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ एक युवा और कमजोर टीम टेस्ट खेलने उतरी। इस टीम का कप्तान 27 वर्षीय ऑलराउंडर नील ब्रांड को बनाया गया जिन्होंने न्यूजीलैंड की पहली इनिंग में 6 विकेट झटके, वहीं दूसरी इनिंग में 2 विकेट चटकाए। लेकिन इसके बावजूद न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ियों ने मैच में एक बहुत बड़ा अंतर सामने रख दिया और आसानी से साउथ अफ्रीका की अनुभवहीन टीम को हराकर टेस्ट मैच जीता।

मैच का हाल

Advertisement

विलियमसन और रविंद्र की पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका की पहली इनिंग में 511 और दूसरी पारी में 179 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था। साउथ अफ्रीका की टीम अपनी पहली इनिंग में सिर्फ 162 रन बना पाई थी जिसके कारण चौथी इनिंग में उनके सामने 529 रन बनाने का पहाड़ जैसा लक्ष्य था। इसके जवाब में टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर डेविड बेडिंगहम ने 96 गेंदों पर 87 रन बनाए। लेकिन दूसरा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा सका और अफ्रीकी टीम 247 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह न्यूजीलैंड ने ये मैच 281 रनों के अंतर से जीत लिया। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार