NZ vs SL 1st ODI: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को टी-20 सीरीज में धूल चटाने के बाद अब वनडे सीरीज में भी जीत के साथ आगाज़ किया है। बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में खेले गए पहले मैच में कीवी टीम ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल कर ली है। कीवी टीम की इस जीत में गेंद से मैट हेनरी जीत के हीरो रहे।

Advertisement

इस मैच में घरेलू टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए श्रीलंका को 43.4 ओवर में 178 रनों पर ऑलआउट कर दिया। श्रीलंका के लिए ओपनर अविष्का फर्नांडो ने 63 गेंदों में 56 रन बनाकर लड़ने का जज्बा दिखाया लेकिन बाकी बल्लेबाजों से उन्हें साथ नहीं मिला।

Advertisement

कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने 10 ओवरों में 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए जबकि जैकोब डफ्फी और नेथन स्मिथ ने 2-2 विकेट लिए। 179 रनों के मामूले से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने बिना किसी परेशानी के 26.2 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर विल यंग ने 86 गेंदों में नाबाद 90 रनों की पारी खेली।

ओपनर रचिन रविंद्र ने भी आउट होने से पहले 36 गेंदों में 45 रन बनाए। जबकि मार्क चैपमैन ने भी नाबाद 29 रन बनाए। श्रीलंका के लिए एकमात्र विकेट चामिंडु विक्रमासिंघे ने लिया। इस हार के बाद श्रीलंका के लिए सीरीज जीतना काफी मुश्किल होगा क्योंकि अब उन्हें बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। अब अगर श्रीलंका ने अगले मैच में एक भी गलती की तो वो तीसरे मैच से पहले ही सीरीज गंवा बैठेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार