क्राइस्टचर्च, 13 नवंबर - न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को हागले ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 99 रन बनाए। इसमें पी. वीरकोड्डी के सर्वाधिक 27 रन शामिल हैं।
Advertisement
आठ बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सकीं। न्यूजीलैंड की ओर से एरिन बर्मिघम ने 16 रन देकर चार विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम ने 17.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। उसे सोफी डिवाइन (26) और सारा मैक्ग्लाशन (39) के विकेट गंवो। केटी पेरकिंस 29 रन बनाकर नाबाद लौटीं।
(आईएएनएस)