भारत में 5 अक्टूबर से होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए लगभग सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और इसी कड़ी में न्यूजीलैंड ने भी अपनी वर्ल्ड कप टीम का ऐलान कर दिया है लेकिन जिस तरह से कीवी टीम का ऐलान किया गया है उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है क्योंकि शायद इससे पहले किसी भी टीम का ऐलान इस अंदाज में नहीं हुआ होगा।

Advertisement

आमतौर पर वर्ल्ड कप टीम का ऐलान कप्तान, सेलेक्टर्स या हेड कोच की मौजूदगी में होता है लेकिन न्यूजीलैंड की टीम इस पारंपरिक ढंग से नहीं हुआ बल्कि कीवी टीम का ऐलान सभी खिलाड़ियों के परिजनों ने किया। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें कीवी वर्ल्ड कप टीम का ऐलान खिलाड़ियों की पत्नी, मां, बच्चे और यहां तक कि दादी करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो की शुरुआत में केन विलियमसन की पत्नी और उनके बच्चे उनका कैप नंबर और उनका नाम लेकर शुरुआत करते हैं और इसके बाद बाकी खिलाड़ियों के परिजन भी इसी तरह से उन खिलाड़ियों के नाम लेते हैं जिन्हें वर्ल्ड कप टीम में चुना गया है। कीवी क्रिकेट बोर्ड का ये तरीका फैंस को बहुत अनूठा और अलग लगा लेकिन इस कदम की सराहना भी की जा रही है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

वहीं, अगर वर्ल्ड कप के लिए कीवी टीम की बात करें तो केन विलियमसन की टीम में वापसी हुई है और वो कप्तान के रूप में नजर आएंगे। वर्ल्ड कप के लिए न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट टीम इस प्रकार है। 

Also Read: Live Score

केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उप-कप्तान), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार