Australia Women vs New Zealand Women, ICC Women's ODI World Cup 2025: होलकर स्टेडियम, इंदौर में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एशले गार्डनर ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को 326 रन का विशाल स्कोर दिलाया। जबाव में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद कमजोर रही। सोफी डिवाइन ने शतक जड़ा और जुझारु पारी खेली, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण टीम 237 रन पर सिमट गई। 

Advertisement

बुधवार, 1 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रनों से हराकर जीत हासिल की।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एशले गार्डनर की 83 गेंदों में 115 रन की पारी के दम पर 326 रन बनाए। गार्डनर की पारी में 16 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। सलामी बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड ने 45 और एलिस पेरी ने 33 रन बनाए। अंत में तेज गेंदबाज किम गार्थ ने भी बल्ले से यागदान देते हुए 38 रन की अहम पारी खेल टीम का स्कोर 327 रन तक पहुँचाया। न्यूजीलैंड की तरफ से लेया ताहुहु और जेस केर ने 3-3 विकेट झटके, जबकि अमेलिया केर और ब्री इलिंग ने 2-2 सफलता हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज सुज़ी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर खाता भी नहीं खोल पाईं। तीसरे विकेट के लिए अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने 75 रन की साझेदारी निभाई। अमेलिया केर 33 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन सोफी डिवाइन ने 112 गेंदों में 112 रन की जुझारु पारी खेल टीम को संभाले रखा। चौथे और छठे विकेट के लिए उन्होंने क्रमशः ब्रुक हॉलिडे (28) और इसाबेला गेज (28) के साथ 52 और 54 रन की साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बावजूद लगातार विकेट गिरने के कारण न्यूजीलैंड की टीम 43.2 ओवर में 237 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में सोफी मोलिनेक्स और एन्नाबेल सदरलैंड ने 3-3 विकेट लिए, जबकि अलाना किंग ने 1 विकेट चटकाया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार