वेलिंगटन/नई दिल्ली, 31 जुलाई (हि.स.) । न्यूजीलैंड सरकार ने क्रिकेट सहित किसी भी खेल में फिक्सिंग को लेकर एक नया कानून बनाया है। इस कानून के अंतर्गत अब यदि कोई मैच फिक्सिंग का दोषी पाया जाता है तो उसे सात साल जेल में काटने पड़ेंगे। यह कानून न्यूजीलैंड की मेजबानी में अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप और अंडर–20 फीफा विश्व कप से पहले लागू हो जाएगा।

Advertisement

मैच फिक्सिंग विधेयक गुरूवार को संसद में पेश किया गया जिसमें सभी राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। इसके अनुसार यदि कोई भी मैच या रेस के परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश करते हुए पकड़ा जाता है उसे लंबी सजा भुगतनी पड़ेगी। खेल मंत्री मर्रे मैककली ने कहा कि मैच फिक्सिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी समस्या बनती जा रही है और इसे खेलों की अखंडता और विकास के लिये सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा है। हाल में हमने देखा है कि न्यूजीलैंड भी इस खतरे से नहीं बचा है।

Advertisement

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर लू विन्सेंट ने फिक्सिंग की बात स्वीकार की थी जिसके कारण हाल में उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। एक अन्य क्रिकेटर क्रिस केर्न्‍स ने मैच फिक्सिंग में लिप्त रहने का खंडन किया है लेकिन उनकी अभी जांच चल रही है। विरोधी दल के खेल प्रवक्ता ट्रेवर मैलार्ड ने कहा कि नया विधेयक मौजूदा कानून में महत्वपूर्ण बदलाव करेगा। उन्होंने कहा कि इससे साफ हो रहा है कि मैच फिक्सिंग अपराध है। इसके बाद किसी भी तरह की आशंका नहीं रह जाती।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार