New Zealand vs West Indies, 1st Test: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) ने क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के पहले दो सत्र में शानदार गेंदबाजी करते हुए एलिक एथानेज, कप्तान रोस्टन चेज औऱ जस्टिन ग्रीव्स को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

हेनरी ने चेज को आउट करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए अपने 350 विकेट पूरे कर लिए और वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले अपने देश के छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

हेनरी से पहले टिम साउदी, डेनियल विटोरी, ट्रेंट बोल्ट,रिचर्ड हेडली, क्रिस केर्न्स जैसे दिग्गजों ने ही यह मुकाम हासिल किया था।

हेनरी ने चेज औऱ ग्रीव्स को एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इससे पहले दूसरे दिन की शुरूआत में न्यूजीलैंड की पहली पारी 231 रनों पर सिमट गई। जिसमें टॉप स्कोरर रहे केन विलियमसन ने 52 रन और माइकल ब्रेसवेल ने 73 गेंदों में 47 रन की पारी खेली।

वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच, जेडन सील्स, ओजे शील्ड्स, जस्टिन ग्रीव्स ने 2-2 विकेट, रोस्टन चेज और जोहान लेन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

टीमें

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, ज़कारी फाउल्केस, मैट हेनरी, जैकब डफी।

वेस्टइंडीज़ (प्लेइंग XI): टेगनेरिन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़े, शाई होप, रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच (विकेट कीपर), केमार रोच, जोहान लेने, जेडन सील्स, ओजे शील्ड्स।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार