New Zealand vs South Africa 2nd Semi Final Champions Trophy 2025: रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) और केन विलियमसन (Kane Williamson) के शानदार शतकों के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बुधवार (5 मार्च) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 363 रनों का लक्ष्य दिया है।\

Advertisement

इस मुकाबले को जीतने वाली टीम रविवार (9 मार्च) को दुबई में भारत के खिलाफ फाइनल में खेलेगी। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को 48 रन के कुल स्कोर पर विल यंग (21 रन) के रूप में पहला झटका लगा। 

इसके बाद रविंद्र और विलियमसन ने मिलकर पारी को संभाला औऱ दूसरे विकेट के लिए 164 रनों की शानदार साझेदारी की। रविंद्र ने मौजूदा टूर्नामेंट में दूसरा शतक जड़ा और 101 गेंदों में 108 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं केन विलियमसन ने 94 गेंदों में 102 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके औऱ 2 छ्क्के जड़े। 

मिडल ऑर्डर में ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 49 रन औऱ डेरिल मिचेल ने 49 रन की तूफानी पारी खेली। जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 362 रन बनाए। यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। 

साउथ अफ्रीका के लुंगी एंगिडी ने 3 विकेट, कागिसो रबाडा ने 2 विकेट, वियान मुल्डर 1 विकेट हासिल किया। 

Advertisement

टीमें इस प्रकार है

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्के।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेलटन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार