22 फरवरी। न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन 89 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। केन विलियमसन ड्राइव करने के क्रम में कवर पर खड़े जडेजा को कैच थमा बैठे। इस तरह से विलियमसन शतक जमाने से चूक गए हैं। पांचवीं दफा है जब मोहम्मद शमी ने केन विलियमसन को आउट करने का कमाल किया है।

Advertisement

ये खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 4 विकेट पर 187 रन है। न्यूजीलैंड की टीम के पास बढ़त 22 रन की हो गई है। आपको बता दें कि केन विलियमसन ने अपने 32वें अर्धशतकीय पारी के दौरान 153 गेंद का सामना किया और साथ ही पारी में 11 चौके जमाए। 

Advertisement

केन विलियमसन से पहले रॉस टेलर 44 रन बनाकर आउट हुए। रॉस टेलर का विकेट 166 रन के स्कोर पर गिरा और अब विलियमसन का विकेट 185 रन के स्कोर पर गिरा है। ऐसे में आखिरी सत्र में भारतीय टीम को 2 बड़ी विकेट मिली है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार