14 अक्टूबर, धर्मशाला (CRICKETNMORE)। टेस्ट सीरीज में गजब का खेल दिखाने के बाद भारत की टीम 16 अक्टूबर को धर्मशाला के मैदान पर 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेगी।

#BREAKING: मोहम्मद कैफ ने ऐसा कमाल कर फिर से जगाई भारतीय वनडे टीम में वापसी की उम्मीद

Advertisement

वनडे टीम के लिए भारतीय टीम धर्मशाला पहुंच गई है। भारतीय वनडे टीम की कमान धोनी के हाथ में होगी। भारतीय वनडे टीम के कप्तान धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने टीम के द्वारा खास परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रहे होगें।

BREAKING: इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते ही गंभीर ने बनाया टेस्ट क्रिकेट में लाजबाव रिकॉर्ड

Advertisement

भारत की टीम ने इस साल 2016 में अततक 8 वनडे मैच खेली है और 4 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

वनडे रैंकिंग में भारत की टीम नंबर 4 पर है तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम नंबर 3 पर है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट में हार के बाद भी वनडे टीम में अपने रैंकिंग को लेकर आत्मविश्वास में होगी और भारत के खिलाफ बिल्कुल अगल नजर आएगी।

BREAKING: मिताली राज का हैरत भरा कारनामा, ऐसा करने वाली वर्ल्ड की पहली महिला क्रिकेटर बनी..

धोनी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दबाव होगा वनडे रैंकिंग कॆ सुधारने का।

यदि  भारत की टीम न्यूजीलैंड पर वनडे सीरीज में 4- 0 से जीतने में सफल रहती है तो भारत नंबर 3 पर आ सकता है। इसके अलावा भारत की टीम सीरीज 3- 2 से जीतने में सफल रहती है तो भारत के रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा।

Advertisement

अब यदि भारत को टेस्ट सीरीज के अलावा वनडे में भी नंबर वन पर बनना है तो धोनी एंड कंपनी को न्यूजीलैंड टीम का पूर्ण सफाया करना होगा और साथ ही जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप के अरमान के साथ सीरीज में उतरना होगा।

BREAKING: युवराज सिंह के वनडे टीम में वापसी की उम्मीद जगी, रणजी ट्रॉफी में जमाया रिकॉर्डतोड़ शतक

धर्मशाला में यदि भारतीय टीम के परफॉर्मेंस पर नजर डाले तो यहां भारत ने 2 वनडे मैच खेले हैं जिसमें भारत को 1 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड की टीम धर्मशाला में भारत के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलेगी ऐसे में मुकाबला बराबरी का हो सकता है।

साल 2016 में न्यूजीलैंड का परफॉर्मेंस शानदार रहा है। अबतक साल 2016 में न्यूजीलैंड की टीम ने 8 वनडे मैच खेले हैं और 5 में जीत मिली है। अबतक साल 2016 में न्यूजीलैंड को सिर्फ 1 मैच में हार मिली है और साथ ही 2 मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था।  साल 2016 में न्यूजीलैंड टीम के लिए सबसे बड़ी बात ये है कि कीवियों ने ऑस्ट्रेलिया सहित पाकिस्तान की टीम को हाल में खेले सीरीज में पटखनी दी है।

OMG: कोहली के नाम दर्ज हुआ ये बेहद ही खराब रिकॉर्ड, जिसे जानकर आप भौचक्के रह जाएगें

Advertisement

ऐसे में भारत के लिए वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड की टीम कड़ी टक्कर देने वाली है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार