माउंट माउंगानुई , 21 नवंबर | इंग्लैंड ने यहां बे ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को अपनी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 241 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय बेन स्टोक्स 114 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 67 और ओली पोप 23 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत 18 रन बनाए नाबाद लौटे।

दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 38 रनों की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड की ओर से कोलिन डी ग्रैंडहोम ने दो और नील वेगनर तथा टिम साउदी को अब तक एक-एक विकेट मिले हैं।

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम को पहला झटका 52 के स्कोर पर अपना पदार्पण मैच खेल रहे डॉम सिब्ले (22) के रूप में लगा।

इसके बाद जोए डेनले (74) और रोरी बर्न्‍स (52) ने दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। डेनले ने इसके बाद स्टोक्स के साथ भी चौथे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। बर्न्‍स ने 138 गेंदों पर छह चौके, डेनले ने 181 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का जबकि सिब्ले ने 63 गेंदों पर चार चौके लगाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार