New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I: सोफी डिवाइन (Sophie Devine) के ऑलराउंड खेल की बदौलत न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (20 मार्च) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा  करते हुए न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही औऱ 68 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए। इसके बाद डिवाइन और मैडी ग्रीन ने मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 84 रनों की नाबाद साझेदारी की।

Advertisement

डिवाइन ने 38 गेंदों में नाबाद 55 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और एक छक्का जड़ा। इसके अलावा ग्रीन ने 25 गेंदों में नाबाद 34 रन, कप्तान अमेलिया केर ने 28 गेंदों में 30 रन बनाए। जिससे न्यूजीलैंड ने 18.4 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।

साउथ अफ्रीका के लिए अयांडा ह्लुबी, एनेरी डर्कसेन, नॉनकुलुलेको मलाबा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए हैं। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 9 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (37 रन) ने चौथे नंबर की बल्लेबाज नेरी डर्कसेन (27 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला।

Advertisement

इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं कायला रेनेके ने 20 गेंदों नाबाद 34 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 149 तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड के लिए सोफी डिवाइन और सुजी बेट्स ने 2-2 विकेट, जेस केर औऱ रोज़मेरी मेयर ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार