New Zealand Women vs South Africa Women 2nd T20 Match Prediction: न्यूजीलैंड महिला और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार, 17 मार्च को सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 07:15 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछला टी20 मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 191 रनों का टारगेट डिफेंड करके साउथ अफ्रीका को 80 रनों से धूल चटाई। इसी के साथ मेजबान टीम ने टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

NZ-W vs SA-W 2nd T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 17 मार्च 2025
समय - 07:15 AM IST
वेन्यू - सेडन पार्क, हैमिल्टन

Seddon Park, Hamilton Pitch Report

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 इंटरनेशनल का दूसरा मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 11 रन डिफेंड और 09 रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते। यहां T20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 167 रन रहा है।

NZ-W vs SA-W T20 Head To Head Record

कुल - 18
न्यूजीलैंड - 13
साउथ अफ्रीका - 04
बेनतीजा - 01

NZ-W vs SA-W 2nd T20 : Where to Watch?

इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्टस नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव ऐप और फैनकोर्ड ऐप पर भी न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका सीरीज के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

NZ-W vs SA-W 2nd T20: Player to Watch Out For

न्यूजीलैंड महिला टीम से अमेलिया केर और सोफी डिवाइन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर साउथ महिला अफ्रीका टीम की तो लौरा वोलवार्ड और नदीन डी क्लर्क अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

New Zealand Women vs South Africa Women 2nd T20 Probable Playing XI

New Zealand Women 2nd T20 Probable Playing XI: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ब्री इलिंग।

South Africa Women 2nd T20 Probable Playing XI: ताज़मिन ब्रित्स, सुने लुस, लौरा वोलवार्ड (कप्तान), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्राईऑन, नादिन डी क्लर्क, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटीकपर), मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

New Zealand Women vs South Africa Women Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

NZ-W vs SA-W 2nd T20 Match Prediction, NZ-W vs SA-W Pitch Report, Today's Match NZ-W vs SA-W, NZ-W vs SA-W Prediction, NZ-W vs SA-W Predicted XIs, Cricket Tips, NZ-W vs SA-W Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between New Zealand Women vs South Africa Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार