टॉन्टन (इंग्लैंड), 26 जून (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने निकोल बोल्टन (नाबाद 107) और बेथ मूनी (70) की बदौलत सोमवार को महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के चौथे मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से मात दे दी। टॉस जीतने वाली वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर असमंजस में नजर आईं और पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुनने के बाद फैसला पलटते हुए गेंदबाजी का विकल्प चुना। हालांकि उनके पहले विकल्प को ही माना गया।

Advertisement

अनिच्छा से पहली पारी खेलने उतरी कैरेबियाई महिला टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी और 47.5 ओवरों में 204 के कुल योग पर पवेलियन लौट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 38.1 ओवरों में दो विकेट खोकर 205 रन बनाते हुए आसान जीत हासिल की।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को उसकी सलामी बल्लेबाजों मूनी और बोल्टन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 171 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर टीम की जीत पक्की कर दी। 85 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाकर बेहतरीन अंदाज में खेल रहीं मूनी 31वें ओवरी की पहली गेंद पर कैरेबियाई कप्तान टेलर का शिकार हुईं।  तस्वीरें: क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

जीत हासिल करने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग (12) के रूप में एकमात्र विकेट और गंवाया। टेलर ने ही लैनिंग का विकेट भी लिया।

अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाने वाली बोल्टन ने अपनी नायाब शतकीय पारी में 116 गेंदों का सामना कर 14 चौके लगाए।

इससे पहले, वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज (46), कप्तान टेलर (45), चेडियान नेशन (39) ने उपयोगी पारियां खेलीं। वेस्टइंडीज की छह बल्लेबाजी दहाई तक भी नहीं पहुंच सकीं। तस्वीरें: क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि जेस जोनासेन और क्रिस्टेन बीम्स को दो-दो विकेट मिले। वेस्टइंडीज की दो बल्लेबाज रन आउट हो पवेलियन लौटीं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार