कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज नीतीश राणा ने टीम इंडिया में सेलेक्शन होने के बाद एक बड़ा खुलासा किया है। राणा ने बताया है कि वो 2015 में अपने पहले आईपीएल सीज़न के दौरान विराट कोहली के घर गए थे और वहां पर कोहली ने उन्हें हैरान कर दिया था।

Advertisement

इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान राणा ने कहा, “मैं (विराट कोहली) भैया से उनके घर मिलने गया था, वहीं बैठकर उनसे बात की। यह आईपीएल में मेरा पहला सीजन था और जैसे ही मैंने उनके साथ बात करनी शुरू की, उन्होंने मुझे बीच में रोक दिया और कहा: 'आप मेरे खिलाफ प्वाइंट पर फील्डिंग कर कर रहे थे ना।' मैं ये देखकर हैरान था कि उन्हें ये अभी भी याद है। मेरा मतलब है, जानने और याद रखने के लिए बहुत कुछ होता है लेकिन उन्हें अभी भी याद था कि नीतीश राणा पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे हैं।"

Advertisement

आगे बोलते हुए केकेआर के सलामी बल्लेबाज़ ने बताया, “मैं इससे काफी प्रभावित हुआ और फिर मैंने उनसे अपने खेल के बारे में काफी बातें कीं। मुझे 4-5 साल से एक संदेह था जिसे मैंने उसके साथ दूर किया और फिर अपनी बल्लेबाजी में भी सुधार किया। इसने मुझे कई जगह मदद की। मैं यहां अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करूंगा ताकि मुझे विराट भैया और अन्य सीनियर खिलाड़ियों से और सीखने का मौका मिले।"

आपको बता दें कि भारतीय टीम को जुलाई में श्रीलंका का दौरा करना है जहां पर शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलती हुई नजर आएगी। इस 20 सदस्यीय टीम में नीतीश राणा समेत कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार