New Zealand vs Netherlands 2nd ODI: कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) की नाबाद 140 रनों की शानदार पारी की वजह से न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 118 रनों से हराकर, शनिवार को सेडॉन पार्क में तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। लैथम ने न्यूजीलैंड की कमान संभाली, जब वे 9.4 ओवर में 32/5 पर संकट में थे। उन्होंने 50 ओवरों में 264/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने के लिए शानदार शतकीय पारी खेली। जवाब में, माइकल ब्रेसवेल (3/21) के शानदार गेंदबाजी के कारण नीदरलैंड को 34.1 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट कर दिया।

Advertisement

न्यूजीलैंड आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग तालिका में पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए 50 अंकों के साथ 11 से आठवें स्थान पर पहुंच गया, जबकि नीदरलैंड नौ मैचों के बाद 25 अंकों के साथ 13 टीम तालिका में सबसे नीचे रहा।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 32/5 हो गया, क्योंकि लोगान वैन बीक और फ्रेड क्लासेन ने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों को जल्द ही पवेलियन भेज दिया। लेथम ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम (16) के साथ 57 की साझेदारी की, इससे पहले कि ऑलराउंडर को विपक्षी कप्तान पीटर सीलार ने आउट किया।

इसके बाद लैथम और डग ब्रेसवेल (41) ने फिर आठवें विकेट के लिए 90 रनों की शानदार साझेदारी की, जिससे पारी में स्थिरता आई। लैथम ने 123 गेंदों में 140 रन बनाकर, न्यूजीलैंड को नौ विकेट के नुकसान पर 264 रनों तक पहुंचा दिया।

जवाब में, नीदरलैंड की पारी 147 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसमें विक्रमजीत सिंह (31) और बास डी लीडे (37) सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में से माइकल ब्रेसवेल ने 3/21 विकेट लिए।

लैथम को शतकीय पारी के लिए प्लेयर-ऑफ-द-मैच पुरस्कार से नवाजा गया।

Advertisement

संक्षिप्त स्कोर : न्यूजीलैंड 50 ओवर में 264/9 (टॉम लैथम 140 नाबाद, डग ब्रेसवेल 41, लोगान वैन बीक 4/56, फ्रेड क्लासेन 3/36) नीदरलैंड्स 34.1 ओवर में 146/10 (बास डी लीडे 37, विक्रमजीत सिंह 31, माइकल ब्रेसवेल 3/21, ईश सोढ़ी 2/17)। 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार