NZ vs PAK 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। कीवी टीम ने कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) और रॉस टेलर (Ross Taylor) के बीच तीसरे विकेट के लिये हुई 120 रनों की साझेदारी की बदौलत पहली पारी में 431 रनों का विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रही। हालांकि, जब न्यूजीलैंड की टीम गेंदबाजी करने के लिए आने वाली थी, तो उससे पहले एक अलग ही दृश्य देखने को मिला।

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 8 रन बनाकर नॉटआउट रहने वाले ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी से पहले पिच पर हथौड़ा लेकर पहुंच गए। दरअसल, हुआ ये कि कीवी टीम की बल्लेबाजी के दौरान पिच पर पैरों के निशान (Footmarks) बन गए थे और उन्हीं निशानों के कारण पिच से मिट्टी उखड़ रही थी । ऐसे में गेंदबाजी से पहले बोल्ट ने मैदान पर मौजूद कर्मचारियों से हथौड़ा पकड़ा और भागकर खुद पिच को सही करने के लिए पहुंच गए।

Advertisement

बोल्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अगर इस टेस्ट मैच की बात करें, तो न्यूजीलैंड की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। हालांकि, एक समय कीवी टीम का स्कोर दो विकेट पर 13 रन था। इसके बाद रॉस टेलर (70) और कप्तान केन विलियमसन (129) ने एक बड़ी साझेदारी करके न्यूजीलैंड को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। 

आपको बता दें कि विलियमसन और टेलर ने मिलकर टेस्ट में 50 से अधिक की औसत से 3000 से ज्यादा रन बनाये हैं। कीवी टीम को 431 रनों पर रोकने के बाद पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार