15 फरवरी। भारत ने यहां सेडन पार्क में जारी तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन शनिवार को न्यूजीलैंड एकादश को उसकी पहली पारी में 235 रन पर आलआउट कर दिया। इसके जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 59 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 263 रन का स्कोर बनाया था और उसे अब तक 87 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है।

Advertisement

स्टंप के समय पृथ्वी शॉ 25 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 और मयंक अग्रवाल 17 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

इससे पहले, न्यूजीलैंड एकादश की टीम 235 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम की ओर से हेनरी कूपर ने सर्वाधिक 40, रचिन रविंद्र ने 34, कप्तान डेरिल मिशेल ने 32, टॉम ब्रूस ने 31 और फिन एलन ने 20 रन बनाए।

भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने तीन और जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव तथा नवदीप सैनी ने दो-दो, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार