IPL MINI Auction: आगामी आईपीएल के लिए ऑक्शन कोच्चि में किया जा रहा है जहां खिलाड़ियों पर खूब पैसों की बरसात हुई है। सैम करन, कैमरून ग्रीन और बेन स्टोक्स इन तीन ऑलराउंडर पर कुल मिलाकर फ्रेंचाइजी ने 52.25 करोड़ रुपये लुटाए हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर Overpriced शब्द ट्रेंड हो रहा है। दरअसल, ऑक्शन में बिके खिलाड़ियों का प्राइस देखकर फैंस हैरान हैं और उनका मानना है कि खिलाड़ियों पर टीम्स ने कुछ ज्यादा ही खर्च किया है।

Advertisement

एक यूजर ने सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा इंग्लिश बैटर हैरी ब्रूक्स को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदने पर रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, 'Overpriced Brook (13.25 करोड़) वुमेन' एक अन्य यूजर कैमरून ग्रीन खरीद को Overpriced बताया। उन्होंने रिएक्ट करते हुए कहा, 'अंकल ने ओवरप्राइस्ड करके चिपका दिया।'

Advertisement

बता दें कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन पर आईपीएल ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लगी है। सैम को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ और चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा। ये तीनों ऑलराउंड कुल 52.25 करोड़ रुपये में बिके। ऐसे ही इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक्स को 13.25 करोड़ रुपये और मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ रुपये में मिले है।

आईपीएल का सबसे मंहगा खिलाड़ी: 24 वर्षीय सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन चुके हैं। सैम से पहले साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मोरिस सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन पर साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ की बोली लगाई थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार