बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) अगले महीने स्कॉटलैंड औऱ इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। द हंड्रेड 2024 में ओवल इनविंसिबल्स के लिए खेलते हुए उन्हें साइड स्ट्रेन हुए है। उनकी जगह ऑलराउंडर सीन एबॉट को टीम में शामिल किया गया है, वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में चुने गए थे। 

Advertisement

द हंड्रेड को मौजूदा सीजन में जॉनसन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा औऱ छह मैच वह सिर्फ दो विकेट ही हासिल कर पाए।

Advertisement

पिछले साल साउथ अफ्रीका के खइलाफ डेब्यू करने वाले जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक पांच टी-20 इंटरनेशनल और एक वनडे मैच ही खेला है। उन्हें मिचेल स्टार्क की जगह चुना गया था, जिन्हें स्कॉटलैंड औऱ इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। हालांकि स्टार्क वनडे सीरीज के लिए टीम में चुने गए हैं। 

पैट कमिंस इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं, वहीं जोश हेजलवुड को टी-20 और वनडे दोनों टीम में जगह मिली है। 

एबॉट ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 टी-20 इंटरनेशऩल मैच खेले हैं। 165 विकेट के साथ वह बिग बैश लीग इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनके नाम टी-20 फॉरमेट में 226 विकेट दर्ज हैं। एबॉट द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स का हिस्सा हैं और उन्होंने इस सीजन सात मैच में नौ विकेट अपने खाते में डाले हैं। 

इग्लैंड औऱ स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर में टी-20 सीरीज खेलनी है, जहां जॉनसन के पास वापसी करने का मौका होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया अगली टी-20 सीरीज अगले जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। 

Advertisement

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़ाम्पा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार