PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम मुश्किल में फंस गई है। रावलपिंडी में खेले जा रहे इस मुकाबले में मेहमान टीम ने दूसरी पारी में कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन इसके बावजूद उसकी स्थिति कुछ ठीक नहीं है। गुरुवार (19 नवंबर) को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 309 रन पर नौ विकेट गंवा दिए हैं और उसके पास सिर्फ 82 रन की बढ़त है।

इस मुकाबले में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम अपनी पहली पारी में महज 98 रन पर ऑलआउट हो गई थी। हालात ऐसे थे कि श्रीलंका के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। कप्तान कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए थे। 

पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में इस पारी में मोहम्मद अब्बास, रज़ाउल्लाह और आमिर जमाल ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। वहीं साकिब खान को भी एक सफलता मिली। 

श्रीलंका को सस्ते में समेटने के बाद पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 325 रन बनाए और 227 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। पाकिस्तान की ओर से आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे गाजी घोरी ने 90 गेंदों में 54 रन की अहम पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज अजान अवैस ने 47 और तैयब आरिफ ने 46 रन बनाए। वहीं रजाउल्लाह ने भी बल्ले से योगदान देते हुए 42 रन जोड़े।

दूसरी पारी में श्रीलंका ने पहली पारी के मुकाबले बेहतर बल्लेबाजी की और कुछ हद तक वापसी करने की कोशिश की। टीम के लिए सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सोनल दिनुशा ने 119 गेंदों में 54 रन बनाए। वहीं कप्तान कुसल मेंडिस ने भी 126 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे पाए। 

हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाज मिलन रत्नायके जरुर 82 गेंदों में 60 रन बनाकर नाबाद थे और एक छोर संभाले हुए थे, लेकिन टीम के पास अब सिर्फ एक विकेट बाकी है और उसका स्कोर तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 309 रन पर नौ विकेट था।

अगर पाकिस्तान चौथे दिन जल्द ही आखिरी विकेट हासिल कर लेता है, तो उसे जीत के लिए बेहद छोटा लक्ष्य मिलेगा। ऐसे में मुकाबले में पाकिस्तान की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में आमिर जमाल ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए अब तक तीन विकेट हासिल कर लिए हैं। वहीं मोहम्मद अब्बास और रजाउल्लाह भी दो-दो विकेट ले चुके हैं। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार