Pak vs WI: वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। काफी लंबे टाइम बाद पाकिस्तान में क्रिकेट हो रहा है। ऐसे में उम्मीद थी कि दोनों देशों के बीच खेले जा रहे टी20 मुकाबले के दौरान ज्यादा दर्शक मैदान में मैच देखने के लिए आएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ और दोनों ही टी-20 मुकाबलों में आधे से ज्यादा मैदान खाली ही रहा।

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है। वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जमकर आलोचना की है।

Advertisement

वसीम अकरम ने ट्वीट कर लिखा 'टी20 मुकाबले के दौरान खाली स्टेडियम देखकर मुझे काफी दुख हो रहा है। पिछले महीने ही पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन इतना अच्छा रहा था लेकिन इसके बावजूद स्टेडियम खाली है। मुझे तो पता है कि क्राउड क्यों नहीं आया लेकिन मैं आपसे जानना चाहता हूं कि क्राउड कहां है?'

बता दें कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच कराची में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। पाकिस्तान ने अभी तक दोनों ही मुकाबलो में मेहमान टीम को करारी शिकस्त दी है। पाकिस्तान की टीम ने फिलहाल सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार