South Africa vs Pakistan 2nd Test Day 3: कप्तान शान मसूद (Shan Masood) औऱ बाबर आजम (Babar Azam) की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम अभी भी 208 रन पीछे है। दिन के अंत पर कप्तान शान मसूद और खुर्रम शहजाद नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

दूसरी पारी में पाकिस्तान की शुरूआत शानदार रही और मसूद ने बाबर आजम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 205 रन जोड़े। बाबर आजम ने 124 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 81 रन बनाए और मार्को यान्सेन का शिकार बने। वहीं मसूद 166 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद हैं। 

Advertisement

बता दें तीसरे दिन के खेल के दौरान पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 194 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। 421 रनों के विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान को दोबारा बल्लेबाजी का न्यौता मिला। पाकिस्तान के लिए पहली पारी में बाबर आजम ने 127 गेंदों में 58 रन और मोहम्मद रिजवान ने 82 गेंदों में 46 रन बनाए। 

साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में  कागिसो रबाडा ने 3 विकेट, केशव महाराज और क्वेना मफाका ने 2-2 विकेट, मार्को यान्सेन और वियान मुल्डर ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

इससे पहले टॉस जीककर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 615 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 259 रन, कप्तान टेम्बा बावुमा ने 106 रन, काइल वेरेन ने 100 रन औऱ मार्को यान्सेन  ने 62 रन जोड़े। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार