श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लाए हैं। पाकिस्तान टीम पहली पारी में अभी भी 91 रन पीछे हैं। दिन का खेल खत्म होने तक सऊद शकील और आघा सलमान नाबाद रहे। बारिश के खलल के कारण दूसरे दिन का खेल पूरा नहीं हो सका। 

Advertisement

पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही और 101 रन के कुल स्कोर तक 5 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शकील और सलमान ने मिलकर पारी को संभाला और शानदार अर्धशतक जड़े। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 120 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है। शकील 88 गेंदों में 69 रन, वहीं सलमान 84 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद हैं। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए अब तक प्रभात जयसूर्या ने 3 विकेट, कसुन रजिथा-रमेश मेंडिस ने 1-1 विकेट लिया।

श्रीलंका दूसरे दिन 6 विकेट के नुकसान पर 242 रनों से आगे खेलने उतरी थी। धनंजय डी सिल्वा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना दसवां शतक जड़ा। डी सिल्वा ने 214 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 122 रन बनाए। इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने 109 गेंदों में 64 रन की पारी खेली। 

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट, वहीं आघा सलमान ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, कसुन राजिथा

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, नौमान अली, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार