न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) चोटिल होने के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिनर जफर गोहर (Zafar Gohar) को टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच के दौरान शादाब की जांघ में चोट लग गई थी। गुरुवार को होने वाले स्कैन के बाद यह बात साफ होगी की शादाब की चोट ठीक होने में कितना समय लगेगा।

Advertisement

इससे पहले नियमित कप्तान बाबर आजम और इमाम उल हक भी चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं।

गोहर ने पाकिस्तान के फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट कायद-ए-आजम के 2019-20 के सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए 38 विकेट हासिल किए थे। सेंट्रल पंजू के लिए खेलते हुए उन्होंने पांच बार पारी में चार विकेट लेने का कारनामा किया था। गोहर ने अब तक खेले गए 39 फर्स्ट क्लास मैच में 144 विकेट चटकाए हैं।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट 26 दिसंबर से माउंड मौंगानुई में खेला जाएगा। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम

मोहम्मद रिजवान (प्रथम टेस्ट के लिए कप्तान), आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस सोहेल, इमरान बट, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, यासिर शाह और जफर गोहर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार