पाकिस्तान ने बांग्लादेश (PAK vs BAN) के खिलाफ मंगलवार, 27 मई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज (PAK vs BAN T20I Series) के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि PCB ने पाकिस्तानी टीम चुनते हुए बाबर आज़म (Babar Azam) और मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) को टी20 स्क्वाड में जगह नहीं दी है।

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना आधिकारिक बयान भी जारी किया है जिसमें उन्होंने ये बताया है कि चयनकर्ताओं ने टी20 टीम का चुनाव पाकिस्तान में मौजूदा समय में खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए किया है। इसके अलावा माइक हेसन जो कि पाकिस्तान के नए हेड कोच चुने गए हैं, ये उनका पाकिस्तानी टीम के साथ पहला असाइमेंट होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी हरफनमौला खिलाड़ी आगा सलमान करने वाले हैं, वहीं उनके डिप्टी शादाब खान होंगे। पाकिस्तानी टी20 टीम में स्टार ऑलराउंडर सैम अयूब की भी वापसी हुई है जो कि बीते समय में चोटिल होने की वज़ह से स्क्वाड से बाहर थे।

ये भी जान लीजिए कि बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान के अलावा दिग्गज तेज गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी को भी पाकिस्तानी टी20 स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर) और सईम अयूब।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार