टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन की वजह मिडल ऑर्डर बल्लेबाज़ इफ्तिखार अहमद का फ्लॉप होना भी था। पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में यूएसए और भारत से हार का सामना करना पड़ा था जिसके चलते बाबर आज़म की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। इन दोनों मुकाबलों में इफ्तिखार के पास अपनी टीम को जीत दिलाने का मौका था लेकिन वो बुरी तरह से फ्लॉप रहे।

Advertisement

अब टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इफ्तिखार पेशावर में एक क्लब गेम खेलते हुए नजर आए लेकिन अफसोस वो इस मैच में भी फ्लॉप ही साबित हुए। इफ्तिखार ने इस मैच में स्कोरर को बिल्कुल भी परेशान नहीं किया और पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए। इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि इफ्तिखार पहली ही गेंद पर आउट हो जाते हैं।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इफ्तिखार एक क्लब मैच में बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं। हालांकि, एक स्पिनर का सामना करते हुए, अहमद हाफ-वॉली को सीधे कैचिंग कवर पर मार बैठते हैं और पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठते हैं। इफ्तिखार के आउट होते ही फील्डिंग टीम का जश्न देखने लायक होता है।

इफ्तिखार ने आखिरी बार 9 जून को न्यूयॉर्क में भारत के खिलाफ हारे हुए मैच में भाग लिया था, जहां वो सिर्फ 5 (9) रन बना पाए थे। हालांकि, पीसीबी अध्यक्ष की हालिया 'बड़ी सर्जरी' वाले कमेंट के बाद, आगामी अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनकी भागीदारी चर्चा का विषय बनी हुई है। पाकिस्तान अगले दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश की मेजबानी करेगा, जो 21 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार