मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के नाबाद अर्धशतक औऱ मोहम्मद वसीम जूनियर (Mohammad Wasim Jr) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने शुक्रवार (7 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च में खेले गए टी-20 ट्राई सीरीज (New Zealand T20I Tri-Series 2022) के पहले मैच में बांग्लादेश को 21 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान ने 167 रनों के जवाब में बांग्लादेश की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही और 37 रन के कुल स्कोर पर दोनों ओपनर आउट होकर पवेलियन लौट गए। फिर लिटन दास और अफीफ हुसैन ने मिलकर पारी संभालने की कोशिश की और तीसरे विरेट के लिए 40 रन जोड़े। इसके बाद बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई औऱ अगले 14 रन के अंदर 4 विकेट गिर गए। दास ने 26 गेंदों में 35 रन और हुसैन ने 23 गेंदों में 25 रन बनाए।  

नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए यासिर अली ने 21 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन की पारी खेली, लेकिन कोई और बल्लेबाज उनके साथ नहीं टिका।

पाकिस्तान के लिए वसीम जूनियर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद नवाज के 2 विकेट, शाहनवाज दहानी, हारिस रऊफ औऱ शादाब खान ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। रिजवान ने शानदार अर्धशतक जड़ा और 50 गेंदों में नाबाद 78 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे। शान मसूद ने 31 रन और बाबर आजम ने 22 रन बनाए।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने दो विकेट, वहीं हसन महमुद,नसुम अहमद औऱ मेहदी हसन मिराज ने एक-एक विकेट हासिल किया।

टी-20 सीरीज का अगला मैच शनिवार (8 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड औऱ पाकिस्तान के बीच क्राइस्टचर्च के मैदान पर ही खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार