पाकिस्तान ने शुक्रवार (19 नवंबर) को शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश के 127 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने 19.2 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान के जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज हसन अली, जिन्होंने चार ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही। पावरप्ले में पहले पांच ओवरों के भीतर ही 15 रन के कुल स्कोर पर तीन विकेट गिए गए। थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। अफीफ होसैन ने सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मेहदी हसन  (नाबाद 30 रन) और नुरुल हसन (28 रन) की शानदार पारियों के दम पर बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए हसन के अलावा, मोहम्मद वसीम जूनियर ने दो विकेट, शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पहले पांच ओवरों में 24 रन के कुल स्कोर पर 4 विकेट गवां दिए। मोहम्मद रिजवान (11) और कप्तान बाबर आजम (7) के फ्लॉप होने के बाद हैदर अली (0) औऱ शोएब मलिक (0) अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद फखर जमान (34) औऱ खुशदिल शाह (34) ने मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े। 

इन दोनों के आउट होने के बाद शादाब खान (नाबाद 21) और मोहम्मद नवाज (नाबाद 18) ने महत्वपूर्ण पारी खेली और पाकिस्तान को चार गेंद बाकी रहते हुई जीत हासिल दिला दी। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने दो विकेट, मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार