मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और बाबर आजम (Babar Azam) की पारियों के दम पर पाकिस्तान ने गुरुवार (23 अक्टूबर) को खेले गए टी-20 ट्राई सीरीज (T20 Tri Series) के छठे मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। बता दें कि बांग्लादेश  की यह लगातार चौथी हार है और टीम पहले फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। फाइनल मुकाबला शुक्रवार (14 अक्टूबर) को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। बांग्लादेश के 173 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने 1 गेंद बाकी रहते हुए 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में चार चौकों की मदद से 69 रन की पारी खेली। वहीं बाबर आजम ने 40 गेंदों में में 55 रन बनाए, जिसमें उन्होंने नौ चौके जड़े। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 12.3 ओवर में 101 रन जोड़े।  इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में नाबाद 45 रन की तूफानी पारी खेली।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने लिटन दास और कप्तान शाकिब अल हसन के अर्धशतकों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। दास ने 42 गेंदों में छह चौकों और दो छ्क्कों की मदद से 69 रन और शाकिब ने 42 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें उन्होंने सात चौके औऱ तीन छक्के जड़े। 

पाकिस्तान के लिए नसीम शाह औऱ मोहम्मद वसीम जूनियर ने दो-दो विकेट और मोहम्मद नवाज ने एक विकेट अपने खाते में डाला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार