फखर जमान (101) के लगातार दूसरे शतक और कप्तान बाबर आजम (94) की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने यहां सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 28 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।

Advertisement

पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर के 104 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 101 रन और बाबर के 82 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 94 रनों के दम पर 50 ओवर में सात विकेट पर 320 रन बनाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम जनेमान मलान के 81 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 70 रन की पारी के बावजूद 49.3 ओवर में 292 रन ही बना सकी। बाबर को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और फखर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में पाकिस्तान की यह दूसरी वनडे सीरीज जीत है। पाकिस्तान ने 2013-14 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीती थी।

 

साउथ अफ्रीका की ओर से मलान के अलावा काइल वेरिने ने 62, आंदिले फेहलुकवायो ने 54, कप्तान तेम्बा बावुमा ने 20 और केशव महाराज ने 19 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट, मोहम्मद नवाज ने तीन विकेट, हैरिस रोफ ने दो विकेट, हसन अली और उस्मान कादिर ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, पाकिस्तान को इमाम उल-हक और फखर ने अच्छी शुरूआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी हुई। इमाम के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हुआ। इमाम ने 73 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 57 रन बनाए।

Advertisement

इसके बाद फखर ने बाबर के साथ मिलकर पारी को गति दी और दोनों बल्लेबाजों ने टीम को सुखद स्थिति तक पहुंचाया। फखर के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी थोड़ी लड़खड़ाई लेकिन बाबर एक छोर से पारी को संभाले रहे।

पाकिस्तान की पारी में हसन अली 11 गेंदों पर एक चौका और चार छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सरफराज अहमद ने 13 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने तीन विकेट, एडन मारक्रम ने दो विकेट, आंदिले फेहलुकवायो और जेजे स्मट्स ने एक-एक विकेट लिया। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 10 अप्रैल से चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार