पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज अतीक-उज-जमां पाकिस्तानी पुरुष टीम के मौजूदा हालत से बेहद दुखी हैं। अतीक का मानना है कि इंग्लैंड में जारी टेस्ट सीरीज के बीच में ही खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में बदलाव और अफरा-तफरी के कारण टीम की हालत बहुत खराब हो गई है।

Advertisement

लॉर्ड्स में 194 रनों की करारी हार के बाद पाकिस्तानी टीम तीन मुकाबलों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 9 सितंबर से एजबेस्टन में शुरू होने वाले आखिरी मैच से पहले 7 खिलाड़ियों, हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को घर वापस भेजने का फैसला लिया।

व्हाइट-बॉल कोच माइक हेसन और एशले नोफके ने रेड-बॉल कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल ली है, जबकि पूर्व कप्तान मिसबाह-उल-हक ने सिलेक्शन पैनल से इस्तीफा देने के साथ लाहौर में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बैटिंग कंसल्टेंट का पद भी छोड़ दिया।

पीसीबी के इस फैसले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। दुनिया भर के विशेषज्ञों ने इसकी कड़ी आलोचना की, खासकर इसलिए क्योंकि पाकिस्तान का प्रदर्शन सभी फॉर्मेट में तेजी से गिर रहा है।

अतीक-उज-जमां ने 'आईएएनएस' के साथ एक खास बातचीत में कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि खुर्रम शहजाद को क्यों हटाया गया या लीड्स टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर (अली उस्मान) को घर क्यों भेज दिया गया। अचानक, अब टी20 बॉलर्स को टेस्ट स्क्वाड में लाया जा रहा है। क्यों? क्योंकि माइक हेसन के कुछ पसंदीदा खिलाड़ी हैं और वे उन्हें टेस्ट क्रिकेट में ले आए। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। मुझे सच में बहुत दुख होता है, क्योंकि भले ही मैं इंग्लैंड में रहता हूं, लेकिन दिल से पाकिस्तानी हूं। मैंने अपने देश के लिए खेला है और मैं चाहता हूं कि वे बेहतर करें और अलग-अलग हालात में अच्छा प्रदर्शन करें। पाकिस्तान क्रिकेट अभी अपने सबसे निचले स्तर पर है।"

अतीक सीरीज के बीच में ही सरफराज और गुल को उनकी जिम्मेदारियों से हटाने के फैसले से भी हैरान नजर आए। उन्होंने कहा, "इसका कोई औचित्य नहीं है। जिन लोगों ने उन्हें चुना था, वही अब उन्हें टीम से बाहर कर रहे हैं। इसका मतलब है कि या तो आपने शुरू में ही कोई गलती की थी, या फिर आप अभी कोई गलती कर रहे हैं। सरफराज अहमद और उमर गुल पाकिस्तान क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप जीते हैं। सरफराज ने अंडर-19 स्तर पर वर्ल्ड कप जीता और फिर नेशनल कप्तान के तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी जीती। वे सम्मान के हकदार हैं। अब, मैं व्यक्तिगत रूप से उनके पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच बनने से सहमत नहीं था, क्योंकि उनके पास पहले से कोई कोचिंग अनुभव या योग्यता नहीं है।"

"मैंने उस नियुक्ति का समर्थन नहीं किया था, लेकिन एक बार जब आप उन्हें कोच बना देते हैं, तो आपको उनका साथ देना होगा। टेस्ट सीरीज के बीच में उनका अपमान करके और उन्हें घर भेजने से पहले उन्हें सही मौका दें। यह स्वीकार्य नहीं है। मुझे सरफराज और उमर गुल के लिए बहुत बुरा लग रहा है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कुछ गलत किया है। अगर मैदान पर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, या अगर आपने ऐसी टीम नहीं चुनी है जो अच्छा प्रदर्शन कर सके, तो कोच क्या कर सकता है? देखते हैं अब माइक हेसन क्या करते हैं।"

खिलाड़ियों की ओर ध्यान देते हुए, अतीक-उज-जमां ने बाएं हाथ के ओपनर इमाम-उल-हक के बारे में कड़ी बातें कहीं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में बैटिंग नहीं की थी, क्योंकि उनकी बाईं पिंडली में ग्रेड-1 टियर का पता चला था। हालांकि, इमाम चोट के बावजूद बैटिंग की प्रैक्टिस करने के लिए बाहर आए थे, लेकिन कई लोगों ने मैदान पर हिम्मत दिखाने के बजाय मीडिया के सामने दिखावा करने के लिए उनकी आलोचना की।

उन्होंने कहा, "देखिए, मैं उनकी चोट की गंभीरता के बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाऊंगा, लेकिन हमारी संस्कृति में हमें मजबूत बनने के लिए पाला-पोसा जाता है। अगर आपको ग्रेड 1, 2 या ग्रेड 3 का भी मसल स्ट्रेन है, तब भी आप मैदान पर उतरते हैं और अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी करते हैं। भले ही आप पहली ही गेंद पर आउट हो जाएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता - फैंस देखते हैं कि आपने हिम्मत दिखाई है, और वे इसके लिए आपका सम्मान करते हैं।

"इसके बजाय, उन्होंने दोनों पारियों में बैटिंग न करके और फिर शॉर्ट्स पहनकर, पैर पर पट्टी बांधकर लंगड़ाते हुए मीडिया के सामने आकर अपनी छवि खराब की, भले ही आप दौड़ न सकें, फिर भी आप गेंद को हिट कर सकते हैं। ग्लेन मैक्सवेल को देखिए, जिन्होंने गंभीर हैमस्ट्रिंग ऐंठन के बावजूद दोहरा शतक लगाया, या क्रिस वोक्स को देखिए जो टूटे हुए हाथ के साथ बैटिंग करने आए थे। सलीम मलिक को देखिए, जिन्होंने टूटे हुए हाथ के साथ वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों का सामना किया था। इमाम-उल-हक को बैटिंग के लिए जाना चाहिए था। अगर वह तुरंत आउट भी हो जाते, तो भी कोई उनकी प्रतबद्धता पर सवाल नहीं उठाता, क्योंकि वह सच में चोटिल थे। लेकिन एक दिन पहले आलोचना झेलने के बाद मीडिया के सामने लंगड़ाकर चलना सिर्फ दिखावा लगता है। इससे गलत प्रभाव पड़ता है। मुझे ऐसे व्यवहार के लिए कोई सहानुभूति नहीं है। अगर आप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का जज्बा या हिम्मत नहीं है, तो आपको टेस्ट मैच नहीं खेलने चाहिए। टेस्ट क्रिकेट सिर्फ आपकी स्किल्स की परीक्षा नहीं है, यह आपके चरित्र का टेस्ट है।"

उन्होंने कहा, "देखिए, मैं उनकी चोट की गंभीरता के बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाऊंगा, लेकिन हमारी संस्कृति में हमें मजबूत बनने के लिए पाला-पोसा जाता है। अगर आपको ग्रेड 1, 2 या ग्रेड 3 का भी मसल स्ट्रेन है, तब भी आप मैदान पर उतरते हैं और अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी करते हैं। भले ही आप पहली ही गेंद पर आउट हो जाएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता - फैंस देखते हैं कि आपने हिम्मत दिखाई है, और वे इसके लिए आपका सम्मान करते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि पीसीबी चेयरमैन अपना नजरिया बदलेंगे और असली ढांचागत बदलाव के लिए किसी ऐसे व्यक्ति को लाएंगे जिसके पास सही जानकारी और नेतृत्व करने का अनुभव हो। अगर आप टीम के आस-पास अच्छे, प्रोफेशनल लोगों को रखेंगे, तो वे ऊंचे मानक स्थापित करेंगे। पाकिस्तान में योग्यता की कोई कमी नहीं है, लेकिन सही संसाधन और सहायक संरचना के बिना, ये खिलाड़ी अगले स्तर तक नहीं पहुंच सकते।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार