Women's T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 मुकाबले में हारकर पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पाकिस्तान की इस 54 रनों की हार के चलते भारतीय टीम भी टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। पाकिस्तान को जीत के लिए 111 रनों का लक्ष्य मिला था जिसका पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम सिर्फ 56 रनों पर ही ढेर हो गई।

Advertisement

इस मैच में पाकिस्तान की शर्मनाक बल्लेबाजी देखकर कई फैंस को ये लग रहा है कि पाकिस्तानी टीम ये मैच जानबूझकर हारी ताकि भारतीय टीम भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाए। इतना ही नहीं पाकिस्तानी टीम ने इस मैच में एक या दो नहीं बल्कि 8 आसान से कैच भी छोड़े जिन्हें देखकर सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि पाकिस्तानी टीम ने जानबूझकर ये कैच छोड़े।

Advertisement

इस मैच में पाकिस्तान की फील्डिंग और बल्लेबाजी देखकर लगा ही नहीं कि वो मैच जीतने के लिए खेल रहे हैं। अगर इन 8 कैचों को अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि ये कोई स्कूल बॉय भी पकड़ लेता। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के वक्त 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर पहला कैच छोड़ा और उसके बाद तो ये सिलसिला 20वें ओवर की पांचवीं गेंद तक चलता रहा और कुल मिलाकर पाकिस्तानी टीम ने 8 कैच छोड़ दिए।

इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। जिसमें सुजी बेट्स ने 28 रन और ब्रूकी हैलीडे ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में पाकिस्तान के लिए नशरा संधू ने 3 विकेट, सादिया इकबाल, निदा डार और ओमैमा सोहेल ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 11.4 ओवर में 56 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान फातिमा सना ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए। पाक टीम की हाल इतनी खराब रही कि नौ खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के लिए एमिला केर ने 3 विकेट, ईडन कार्सन ने 2 विकेट, फ्रैन जोनस, ली ताहुहु और रोज़मेरी मैयर ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार