Asia Cup 2025, Super-4, Pakistan vs Sri Lanka: एशिया कप 2025 के सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 133 रन ही बना पाई। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई लेकिन हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज की नाबाद पारियों ने टीम को जीत दिलाई और फाइनल की दौड़ में बनाए रखा।

Advertisement

मंगलवार (23 सितंबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखी। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा था। पाकिस्तान की जीत से उसकी फाइनल की राह खुली जबकि श्रीलंका की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। कुसल मेंडिस बिना खाता खोले शाहीन अफरीदी का शिकार बने। इसके बाद निसांका (7) और परेरा (15) भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए। कप्तान चरित असलंका (20) और दासुन शनाका (0) को हुसैन तलत ने एक ही ओवर में आउट कर श्रीलंका को गहरे संकट में डाल दिया।

हालांकि कामिंडू मेंडिस ने 44 गेंदों में 50 रन की जुझारू पारी खेली और चमिका करुणारत्ने (17) के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 133 रन ही बना पाई। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए, जबकि हुसैन तलत और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट हासिल किए।

134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की। फरहान (24) और फखर जमान (17) ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हालांकि महीश तीक्षणा ने एक ही ओवर में दोनों को आउट कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। इसके बाद सैम अयूब (2), कप्तान सलमान आगा (5) और मोहम्मद हारिस (13) भी फ्लॉप रहे।

लेकिन अंत में हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज ने जिम्मेदारी उठाई। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 58 रनों की नाबाद साझेदारी कर 18 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। हुसैन तलत ने 30 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए, जबकि नवाज ने 24 गेंदों पर नाबाद 38 रन जड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि चमीरा को 1 सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार