टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने को पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को मंज़ूरी दे दी है। हालांकि इस मंज़ूरी के साथ एक बड़ी शर्त भी सामने आई है। पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज में होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला नहीं खेलेगी। 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित इस मैच से पाकिस्तान के हटने के फैसले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की स्थिति साफ हो गई है। भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान हिस्सा तो लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले से दूरी बनाए रखेगा। यह जानकारी खुद पाकिस्तान सरकार की ओर से सामने आई है।

Advertisement

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम को ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने की इजाज़त दे दी गई है। हालांकि साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि 15 फरवरी को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में पाकिस्तानी टीम मैदान पर नहीं उतरेगी। इस फैसले के बाद अब ICC और टूर्नामेंट आयोजकों के सामने ग्रुप ए के शेड्यूल और पॉइंट्स सिस्टम को लेकर नई चुनौती खड़ी हो सकती है।

गौरतलब है कि भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला हमेशा से T20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता रहा है। ऐसे में इस मैच का न खेला जाना न सिर्फ फैंस के लिए निराशाजनक है, बल्कि टूर्नामेंट की व्यावसायिक अहमियत पर भी असर डाल सकता है।

पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप A में रखा गया है, जहां उसकी भिड़ंत भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका से होगी। पाकिस्तानी टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी। टूर्नामेंट में पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगा, इसके बाद 10 फरवरी को अमेरिका से भिड़ेगा, जबकि ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेला जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम:
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार