पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) अब पाकिस्तान के दौरे को पुनर्निर्धारित कर रहा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 11 सितंबर को यहां तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पहुंची थी।

Advertisement

हालांकि, ब्लैक कैप्स ने सुरक्षा खतरों का हवाला देते हुए 17 सितंबर को पहला एकदिवसीय मैच खेले जाने से कुछ मिनट पहले अपने दौरे को रद्द करने का फैसला लिया था।

Advertisement

डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजा ने गुरुवार को सिनेट स्टेंडिंग समिति को इंटर प्रोविंसियल कॉर्डिनेशन को जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के दबाव के बाद एनजेडसी दौरे का दोबार से शेड्यूल करना चाह रहा था।

लेकिन समिति के अध्यक्ष रजा रब्बानी ने कहा कि पीसीबी प्रमुख को न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे को ठुकरा देना चाहिए। क्या होगा अगर हम न्यूजीलैंड दौरे की अनुमति नहीं देते हैं?

इस पर राजा ने जवाब दिया, हमें उनके साथ रहना है। लेकिन हम उन्हें नहीं बता सकते हैं कि पाकिस्तान 2022 में किस समय दौरे के लिए समय निकाल सकता है और अगर न्यूजीलैंड हमारी परिस्थितियों के अनुसार खेलने के लिए तैयार होता, तो हमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार