SA vs PAK: मोहम्मद रिजवान के शानदार अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने शनिवार (10 अप्रैल) को जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के 188 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने 1 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया। वह पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में 100 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। सुपर ओवर में मिली जीत इसमें शामिल नहीं हैं। 

Advertisement

पाकिस्तान ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 164 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 100 में जीत और 59 में हार मिली है। इसके अलावा 3 टाई और 2 बेनतीजा रहे हैं। जीत के मामले में पाकिस्तान के बाद भारत दूसरे नंबर पर है, जिसके नाम 142 मैचों में 88 जीत दर्ज हैं। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए एडन मार्करम ( 32 गेंदों में 51 रन) और कप्तान हेनरिक क्लासेन (28 गेदों में 50 रन) ने धमाकेदार अर्धशतक लगाया। 

लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और ऑलराउंडर फहीम अशरफ की पारियों के चलते रोमांचक जीत दर्ज की। रिजवान ने 50 गेंदों नाबाद 74 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके अलावा अशरफ ने 14 गेंद में नाबाद 30 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार