पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आजम चोट के कारण पहले टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बाबर की गैरमौजूदगी पाकिस्तान के लिए बड़ी चिंता बन सकती है। 

Advertisement

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुक्रवार (8 मई) से शुरू होने जा रही है, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान बाबर आजम चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि बाबर आजम के बाएं घुटने में चोट लगी है, जिसकी वजह से वो पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। बोर्ड ने यह भी कहा कि मेडिकल टीम फिलहाल उनकी चोट की जांच कर रही है और जल्द ही उनकी स्थिति को लेकर नया अपडेट दिया जाएगा।

बाबर आजम हाल ही में खत्म हुए PSL 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने 11 पारियों में 588 रन बनाए थे और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे। इस दौरान उनका औसत 73.50 का रहा और उन्होंने 2 शतक भी लगाए। 

ऐसे में टेस्ट सीरीज से ठीक पहले उनका बाहर होना पाकिस्तान के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको बता दें यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा भी है, इसलिए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। पहला टेस्ट 8 से 12 मई तक ढाका में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 16 से 20 मई के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका की बात करें तो बांग्लादेश फिलहाल आठवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान पांचवें नंबर पर मौजूद है। पाकिस्तान ने अब तक एक मैच जीता और एक हारा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बाबर आजम दूसरे टेस्ट तक फिट हो पाते हैं या नहीं, क्योंकि उनकी गैरमौजूदगी पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर बड़ा असर डाल सकती है।

Advertisement

पाकिस्तान का स्क्वाड:
शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, आमद बट, अज़ान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश का स्क्वाड (पहला टेस्ट):
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, एबादोत हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, तंजीद हसन और अमित हसन।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार