Pakistan Super League: मुल्तान सुल्तान के लिए राइली रूसो की धमाकेदार पारी के बाद 211 रनों का पीछा करने उतरी पेशावर जाल्मी की टीम को कप्तान बाबर आजम के रूप में शुरुआती झटका लगा। बाबर आजम के आउट होने के बाद 20 साल के युवा खिलाड़ी सईम अयूब बल्लेबाजी के लिए और छा गए। सईम अयूब ने तुरंत ही अपना आत्मविश्वास दिखाते हुए पहली ही गेंद पर कवर्स के पार चौका लगाया। इस पारी के दौरान सईम अयूब ने एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला शॉट लगाया जिसका वीडियो सामने आया है।

Advertisement

सईम अयूब ने गेंदबाज अब्बास अफरीदी पर आक्रमण करते हुए अपनी पारी के सबसे दुस्साहसी शॉट में से एक लगाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज सईम अयूब अपने स्टंप्स के पार एक पूरी तरह से चले गए और अपने बाएं पैर पर झुककर एक टांग के सहारे गेंद को लेग साइड में स्क्वायर के पीछे छक्के के लिए भेज दिया। 

Advertisement

फाइन लेग बाउंड्री के ऊपर से लगाए गए इस छक्के को सईम अयूब ने शानदार ढंग से रचा था। वहीं कमेंटेटर को भी सईम अयूब के इस शॉट की जमकर तारीफ करते हुए सुना गया। वहीं अगर मैच की बात करें तो पेशावर जाल्मी की टीम सात गेंद शेष रहते 154 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुल्तान सुल्तांस ने 56 रन से जीत दर्ज की।

बता दें कि पेशावर जाल्मी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुल्तान की टीम ने राइली रूसो के 36 गेंदो पर 75 और कप्तान मोहम्मद रिजवान के 66 रनों की पारी के बदौलतर निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे। जवाब मे पेशावर की टीम केवल 154 रन ही बना सकी थी। सईम अयूब ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। Ihsanullah ने 22 रन देकर 3 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार