Pakistan vs New Zealand: पाकिस्तान औऱ न्यूजीलैंड  के बीच गुरुवार (18 अप्रैल) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया पहला टी-20 इंटरनेशनल में बारिश के कारण बिना किसी परिणाम के खत्म हो गया। बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ। 

Advertisement

बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 5 ओवर प्रति पारी की गई, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

 
Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए टिम रॉबिन्सन और टिम सेफर्ट की जोड़ी ओपनिंग करने उतरे औऱ पाकिस्तान का पहला ओवर डालने आए शाहीन अफरीदी। दूसरी ही गेंद पर अफरीदी ने रॉबिन्सन (0) को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मार्क चैपमैन, लेकिन इसके बाद बारिश ने खलल डाला। जिसके बाद अंपायरों ने मैच समाप्त करने का फैसला किया। 0.2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर था 2 रन पर 1 विकेट। लेकिन रॉबिन्सन के साथ-साथ सेफर्ट औऱ चैपमैन भी 0 (नॉटआउट) पर ही वापस पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड की पारी में बने 2 रन लेग बाय के रूप में ही आए। 

इंटरनेशनल क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में अभी तक (18 अप्रैल) तीनो फॉर्मेट्स को मिलाकर कुल 9854 मैच खेले गए हैं। जिसमें बल्लेबाजी के लिए खिलाड़ी मैदान पर तो आए लेकिन कोई भी रन नहीं बना पाया। 

Also Read: Live Score

Advertisement

पाकिस्तान औऱ न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला शनिवार (20 अप्रैल) को रावलपिंडी में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार