Pakistan vs South Africa 1st Test Match Prediction: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 12 अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:30 AM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2025 में ही केपटाउन के मैदान पर खेला गया था जहां मेहमान टीम पाकिस्तान साउथ अफ्रीका के सामने चौथी इनिंग में सिर्फ 58 रनों का लक्ष्य रख सकी थी। जान लें कि इस टारगेट को साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 7.1 ओवर में हासिल किया था और 10 विकेटों से बड़ी जीत हासिल की थी। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि पाकिस्तानी टीम अपने घर पर साउथ अफ्रीका से केपटाउन में मिली इस शर्मनाक हार का बदला ले पाती है या नहीं।

Advertisement

PAK vs SA 1st Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 12 अक्टूबर 2025
समय - 10:30 AM IST
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

Gaddafi Stadium, Lahore Pitch Report

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टेस्ट क्रिकेट में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना खूब पसंद करती है। जान लें कि इस मैदान पर अब तक 41 टेस्ट खेले गए हैं जिसमें से पहले गेंदबाज़ी करते हुए 15 मैच और पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 4 मैच जीते गए। टेस्ट क्रिकेट में यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 322 रन रहा है, जो कि दूसरी इनिंग में 339 रन, तीसरी इनिंग में 245 रन और चौथी इनिंग में 152 रन हो जाता है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि लाहौर के मैदान पर आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच हुआ था जिसे मेहमान टीम ने अपनी चौथी इनिंग में 351 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए 115 रनों से जीता। इस मैच में चार इनिंग के खेल में 1,121 रन बने और 33 विकेट गिरे।

PAK vs SA Test Head To Head Record

कुल - 30
पाकिस्तान - 06
साउथ अफ्रीका - 17
ड्रॉ - 07

Advertisement

PAK vs SA 1st Test : Where to Watch?

भारत में टीवी पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा। हालांकि, क्रिकेट फैंस फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका टेस्ट को इन्जॉय कर सकते हैं।

PAK vs SA 1st Test: Player to Watch Out For

Advertisement

पाकिस्तान की टीम से बाबर आज़म, नोमान अली और साजिद खान स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर साउथ अफ्रीका की तो रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम, और डेवाल्ड ब्रेविस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Pakistan vs South Africa 1st Test Probable Playing XI

Pakistan 1st Test Probable Playing XI: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, बाबर आज़म, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), आमेर जमाल, सलमान आगा, नोमान अली, साजिद खान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद।

Advertisement

South Africa 1st Test Probable Playing XI: रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस,  डेविड बेडिंघम,  काइल वेरिन (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी,  कगिसो रबाडा।

Pakistan vs South Africa Today's Match Prediction

साउथ अफ्रीका की टीम टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

PAK vs SA 1st Test Match Prediction, PAK vs SA Pitch Report, Today's Match PAK vs SA, PAK vs SA Prediction, PAK vs SA Predicted XIs, Cricket Tips, PAK vs SA Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Pakistan vs South Africa

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार