ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज 2024-25 में शानदार लय में चल रहे केएल राहुल से फैंस को मेलबर्न टेस्ट में भी काफी उम्मीदें थी लेकिन वो पहली पारी में तो कुछ खास नहीं कर पाए। राहुल ने पारी की शुरुआत तो अच्छी की और ऐसा लग भी रहा था कि वो एक बड़ी पारी के लिए तैयार हैं लेकिन दूसरे दिन टी-ब्रेक से पहले आखिरी गेंद पर पैट कमिंस ने एक ऐसी गेंद डाली जिस पर दुनिया का कोई भी बल्लेबाज आउट हो जाता।

Advertisement

ये भारतीय पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद थी जिसे पैट कमिंस ने स्टंप लाइन में आगे पिच किया और राहुल ने सोचा कि गेंद पड़ने के बाद अंदर आएगा लेकिन ये गेंद पिच होने के बाद कांटा बदल गई और उनके डिफेंस को भेदते हुए स्टंप पर जा लगी। राहुल को यकीन ही नहीं हुआ कि वो बोल्ड हो गए जबकि कमिंस और ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बड़े विकेट के जश्न में डूब चुकी थी।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 474 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरे दिन मेजबान टीम 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन से आगे खेलने उतरी थी और दूसरे दिन कुल स्कोर में 163 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ ने 197 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 140 रन की पारी खेली। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 145 गेंदों में 72 रन. सैम कोनस्टास ने 65 गेंदों में 60 रन और उस्मान ख्वाजा ने 121 गेंदों में 57 रन की पारी खेली।वहीं, निचले क्रम में कप्तान पैट कमिंस ने 63 गेंदों में ताबड़तोड़ 49 रन बनाए। 

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट, आकाशदीप ने 2 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट हासिल किया। इसके बाद भारत के लिए रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए लेकिन वो सिर्फ 3 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने। ये छठी बार था जब रोहित लगातार एक ओपनर के रूप में बड़ी पारी खेलने में विफल रहे। इसके बाद नंबर तीन पर उतरे केएल राहुल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अब भारत को संकट से उबारने की जिम्मेदारी विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी पर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार