T20 World Cup 2026, Sri Lanka vs Australia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट हाराया। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की शतकीय साझेदारी के बाद भी कंगारू टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पथुम निसांका ने तूफानी अंदाज में शतक जड़कर मैच एकतरफा बना दिया। श्रीलंका ने यह मुकाबला आसानी से जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला सोमवार (16 फरवरी) को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 51 गेंदों में 104 रन की शतकीय साझेदारी की। ट्रेविस हेड ने पचास ठोकते हुए 29 गेंदों में 56 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। मिचेल मार्श ने भी अर्धशतक लगाते हुए 27 गेंदों में 54 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

हालांकि इस धमाकेदार शुरुआत के बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की। कैमरून ग्रीन (3) और टिम डेविड (6) जल्दी आउट हो गए, जिससे रन गति पर असर पड़ा। जोश इंगलिस (27) और ग्लेन मैक्सवेल (22) ने कुछ रन जोड़े, लेकिन टीम 200 के पार नहीं जा सकी और 20 ओवरों में 181 रन पर सिमट गई।

श्रीलंका की ओर से दुशान हेमंथा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि दुष्मंथा चमीरा ने 2 सफलता हासिल की। इसके अलावा कामिंदु मेंडिस, दुनिथ वेलालागे और महेश थीक्षाना ने भी 1-1 सफलता हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को कुसल परेरा (1) के रुप में शुरुआती झटका जरुर जल्दी लगा, लेकिन इसके बाद ज्यादा मुश्किल नहीं आई। पथुम निसांका ने पारी संभालते हुए कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 97 रन जोड़ दिए। कुसल मेंडिस ने 38 गेंदों में 51 रन बनाए, वहीं पथुम निसांका ने शतक ठोकते हुए 52 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा पवन रत्नायके ने भी 15 गेंदों में नाबाद 28 रन की अहम पारी खेली और टीम को 18 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में गेंदबाजी में मार्कस स्टोइनिस ही एकमात्र गेंदबाज 2 विकेट हासिल कर पाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस तरह श्रीलंका ने 12 गेंद शेष रहते 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में मजबूती से जगह बना ली। वहीं ऑस्ट्रेलिया को दूसरी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और टूर्नामेंट में आगे के रास्त काफी मुश्किल हो गए हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार