इंग्लैंड में खेले जा रहे टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में आयरलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज़ पॉल स्टर्लिंग का बल्ला जमकर धूम मचा रहा है। वॉर्केस्टरशायर और वार्विकशायर के बीच खेले गए मुकाबले में भी स्टर्लिंग ने सिर्फ 7 गेंदों में 22 रन बनाकर अपनी टीम को तूफानी स्टार्ट दिया लेकिन बाकी बल्लेबाज़ उनके इस स्टार्ट का फायदा नहीं उठा सके और उनकी टीम वार्विकशायर को 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

स्टर्लिंग ने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 2 छक्के लगाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 314 से भी ज्यादा का रहा। हालांकि, उनके बल्ले से मोईन अली के खिलाफ निकला छक्का देखने लायक था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

Advertisement

स्टर्लिंग ने अपनी ताकत का नमूना पेश करते हुए खड़े-खड़े मोईन अली को सामने की तरफ लंबा छक्का जड़ दिया। उनका ये छक्का देखकर मोईन अली के भी रंग उड़े हुए दिखे। हालांकि, मज़ा तब आता जब स्टर्लिंग कुछ ओवर और रुक जाते लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो एक छोटी सी पारी खेलकर आउट हो गए। वहीं, इस मैच की बात करें तो वॉर्केस्टरशायर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए थे।

218 रनों के पहाड़नुमा स्कोर का पीछा करते हुए वार्विकशायर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 202 रन ही बना सकी और 15 रनों से ये मैच हार गई। इस मैच में वार्विकशायर के लिए वैन हैन ने 33 गेंदों में 45 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन उनकी ये पारी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी। वहीं, इससे पहले वॉर्केस्टरशायर के बल्लेबाज़ों ने तूफानी बैटिंग की और अपनी टीम को एक पहाड़नुमा स्कोर तक पहुंचा दिया और अंत में ये रन उनके लिए काफी साबित हुए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार