गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के बाद जॉनी बेयरस्टो के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 14वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को नौ विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर धीमी पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रनों का स्कोर बनाया, जिसे हैदराबाद ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

हैदराबाद की चार मैचों में सीजन की यह पहली जीत है। टीम के अब दो अंक हो गए हैं और वह तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स को चार मैचों में तीसरी झेलनी पड़ी है। टीम दो अंकों के साथ आठवें नंबर पर है।

पंजाब से मिले 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को कप्तान डेविड वार्नर (37) और बेयरस्टो (नाबाद 63) ने पहले विकेट के लिए 64 गेंदों पर 73 रनों की शानदार साझेदारी करके टीम को अच्छी शुरूआत दी। वार्नर को फेबियन एलेन ने मंयक अग्रवाल के हाथों कैच कराया। कप्तान ने 37 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया।

वार्नर के आउट होने के बाद बेयरस्टो ने इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे केन विलियम्सन (नाबाद 16) के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों प 48 रनों की अविजित साझेदारी करके टीम को नौ विकेट से जीत दिला दी।

 

बेयरस्टो ने 56 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। उनके अलावा विलियम्सन ने 19 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए। बेयरस्टो का आईपीएल में यह सातवां अर्धशतक है।

Advertisement

पंजाब किंग्स के लिए फेबियन एलेन को एक सफलता मिली।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 120 रनों पर ढेर हो गई। पंजाब की शुरूआत बेहद खराब रही और टीम ने 47 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिया। इसके बाद भी वह नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और 19.4 ओवर में 120 रन पर सिमट गई।

पंजाब किंग्स के लिए मयंक अग्रवाल ने 22, शाहरुख खान ने नाबाद 22, क्रिस गेल ने 15, मोइसिस हेनरिक्स ने 14 और दीपक हुडडा ने 13 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए।

Advertisement

शाहरुख ने 17 गेंदों पर दो छक्के लगे। टीम के किसी और बल्लेबाज के बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला। मयंक ने 25 गेंदों पर दो चौके लगाए। पंजाब ने अंतिम पांच ओवर में 36 रन बनाए और चार विकेट गंवाए।

हैदराबाद के लिए खलील अहमद ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने दो जबकि भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार