लाहौर, 8 अगस्त | पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 2019-20 सीजन के लिए गुरुवार को अपनी केंद्रीय अनुबंध सूची की घोषणा कर दी, जिसमें तीन खिलाड़ी ही शीर्ष वर्ग में जगह बनाने में सफल रहे हैं। पीसीबी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बोर्ड ने 33 में से 14 खिलाड़ियों की छंटनी कर दी है, जिसमें बाबर आजम, सरफराज अहमद और यासिर शाह ही ए-वर्ग में जगह पाने में सफल रहे हैं। 

Advertisement

अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को अनुबंध सूची में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन वे टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

Advertisement

यह अनुबंध एक अगस्त से शुरू हुआ है जो कि 30 जून 2020 तक चलेगा। इसके लिए खिलाड़ियों के पिछले एक साल के फिटनेस और प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया है। 

वनडे में मात्र एक दोहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान बल्लेबाज फखर जमान को सी-वर्ग में शामिल किया गया है। 

ए-वर्ग : बाबर आजम, सरफराज अहमद और यासिर शाह। 

बी-वर्ग : असद शफीक, अजहर अली, हेरिस सोहैल, इमाम उल हक, मोहम्मद अब्बास, शादाब खान, शाहीन अफरीदी और वहाब रियाज। 

Advertisement

सी-वर्ग : आबिद अली, हसन अली, फखर जमान, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और उस्मान शिनवारी।

पाकिस्तान की टीम 2019-20 सीजन के दौरान विश्व चैंपियनशिप के तहत छह टेस्ट, तीन वनडे और नौ टी-20 मैच खेलेगी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार